फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘25 तक नहीं हुआ एसडीएम का तबादला तो करेंगे आंदोलन’

Fri, 21 Jun 2019 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
lawyers
विज्ञापन
महराजगंज। कलेक्ट्रट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी डीएम कार्यालय पर शुक्रवार को भी धरना के लिए पहुंचे तो प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई। सतर्क प्रशासन ने पुलिस तैनात कर दी। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर के कार्य व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि जब तक एसडीएम सदर का तबादला नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद एडीएम ने अधिवक्ताओं को कार्यालय कक्ष में बुलाया। बातचीत के बाद सहमति बनी की 25 जून तक एसडीएम को तबादला कर दिया जाएगा। अधिवक्ताओं ने धरने को स्थगित करते हुए चेतावनी दी कि 25 जून तक एसडीएम सदर का तबादला नहीं हुआ तो 26 को आंदोलन करेंगे।

संगठन के अध्यक्ष जगदंबा शरण श्रीवास्तव ने बताया कि एडीएम ने आश्वासन दिया की एसडीएम सदर का तबादला 25 जून तक कर दिया जाएगा। अधिवक्ताओं की पत्रावली दूसरे कोर्ट में सुना जाए। ऐसे एसडीएम के साथ कार्य नहीं किया जाएगा। इस दौरान एडीएम कक्ष में एएसपी आशुतोष शुक्ला, सदर एसडीएम सत्यम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बिहारी लाल श्रीवास्तव, जितेंद्र लाल श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश, राम प्रसाद, ओम प्रकाश, सतीश चंद्र पटेल, संतोष कुमार बाजपेई, कृष्णानंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
महामंत्री के घर पहुंची पुलिस
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र लाल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन पुलिस का सहारा लेकर परेशान करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद कलेक्ट्रेट परिसर में धरना स्थगित होने के बाद लोहिया नगर में मेरे आवास पर पुलिस पहुंचकर पूछताछ कर रही थी। मआखिर पुलिस क्यों मेरे घर पर पूछताछ के लिए पहुंची। खाकी का खौफ दिखाकर प्रशासन द्वारा डराने की साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी। उधर, कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि अधिवक्ता के घर पुलिस भेजने के बारें में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें