एसडीएम के खिलाफ वकीलाें नेे ध्ररना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कलेक्ट्रट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में तहसील और दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम सदर कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर डीएम ऑफिस के सामने धरना दिया। अधिवक्ताओं का गुस्सा देख मौके पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम सदर आए दिन अधिवक्ताओं से अभद्रता करते हैं। अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर के तबादले की मांग की है।
अध्यक्ष जगदंबा शरण श्रीवास्तव ने कहा कि पता नहीं किन कारणों से डीएम सदर एसडीएम का तबादला नहीं कर रहे हैं। इससे अधिवक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी के कार्य व्यवहार से आम जनता, वादकारी, अधिक्ताओं को परेशानी हो रही है। उप जिलाधिकारी छोटी-छोटी बात पर वादकारियों व आम जनता से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
चुनाव से पहले ही डीएम को पूरी बात बताई गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ता सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर उप जिलाधिकारी के तबादले की मांग की। लेकिन इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार किए लेकिन इस मामले में प्रशासन गंभीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर अनिरुद्ध, सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, श्याम मोहन पांडेय, कौशल किशोर त्रिपाठी, केशव पांडेय, जितेंद्र लाल श्रीवास्तव, राकेश बिहारी, राम प्रसाद पटेल, ओम प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर, सदर एसडीएम सत्यम मिश्रा का कहना है कि यह आरोप बेबुनियाद है। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।