फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंबूजिया मछली पालन से मच्छरों से पार पाने की तैयारी

Fri, 21 Jun 2019 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मछलियां
विज्ञापन
महराजगंज। अधिकारी पट्टेधारकों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण दिलाने में मदद करें। जिस तालाब में से मछलियां निकल गई हैं। उनमें विभाग व पट्टाधारकों से समन्वय स्थापित कर मछली डलवाई जाए। यह निर्देश उप निदेशक मत्स्य गोरखपुर मंडल रवींद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को विकास भवन के मत्स्य विभाग कार्यालय के निरीक्षण दौरान दी। उधर, सरकार की योजना है कि गंबूजिया मछली तालाबों में छोड़कर मच्छरों को नियंत्रित किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने विभागीय अधिकारियों से नीली क्रांति योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना आदि के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने विभाग की ओर से कार्य योजना दिखाई गई। उन्होंने कहा कि जेई-एईएस अभियान के तहत डीएम के निर्देश के अनुसार जेई एईएस प्रभावित गांव में गंबुजिया मछली छोड़ी जाए। ताकि मच्छरों को नियंत्रित किया जा सके। जिले में करीब 155 जेई एईएस प्रभावित गांव के तालाबों में गंबूजिया मछली छोड़ने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य जय प्रकाश शुक्ला, मत्स्य निरीक्षक रामदवर, मत्स्य विकास अधिकारी राहुल कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें