फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी में कटौती को लेकर मदेशी समुदाय का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी में कटौती पर मधेशी समुदाय का प्रदर्शन
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग का विज्ञापन निरस्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। नेपाल में सरकारी नौकरी में कटौती के निर्णय से नाराज सीमा से सटे रूपन्देही तथा भैरहवां के मधेशी समुदाय से संबंधित राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रविवार को दोपहर में रूपन्देही जिले की मधेशी पार्टी राजपा, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय विद्यार्थी संघ, समाजवादी युवा नेपाल और मधेशी समुदाय के लोगों ने संयुक्त रूप से भैरहवा के मिलन चौक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लोकसेवा आयोग की तरफ से जारी विज्ञापन निरस्त किए जान की मांग की।
विज्ञापन

राजपा रूपन्देही के सदस्य प्रशांत गुप्ता ने चेतावनी दी कि मधेश विरोधी लोक सेवा आयोग का विज्ञापन अविलंब निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सदस्य मोहम्मद अली ने कहा कि मधेशियों के अधिकार के लिए संयुक्त रूप से प्रदर्शन तेज किया जाएगा। राष्ट्रीय विद्यार्थी संघ रूपन्देही के जिलाध्यक्ष चन्दन तिवारी ने कहा कि मधेशी विरोधी लोक सेवा आयोग विज्ञापन अविलंब निरस्त किया जाना चाहिए। समाजवादी युवा नेपाल के प्रदेश 5 के अध्यक्ष असलम खान एवं विशाल गुप्ता ने चेतावनी दी कि मधेशी अपनी मांगें पूरी कराने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर पंकज दूबे, सुभाष यादव, रामप्रीत कुर्मी, अकबर हुसैन खान, अवधेश विश्वकर्मा, दिनेश मिश्र, विकास यादव, जावेद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें