दिव्यांग बच्चे की टब में डूबने से मौत
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर के टोला अमुतालाब में दिव्यांग बच्चे की टब में रखे पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
बुधवार को सुबह करीब ग्यारह बजे गांव लालपुर के टोला अमुतालाब निवासी हजरत अपने पत्नी के साथ खेत चले गए थे। घर में उनका दिव्यांग बेटा दुखी (5) अकेला था। घर में अकेला होने के कारण वह नल के पास चला गया। इसी बीच नल के पास रखे एक बड़े टब में भरकर रखे गए पानी में सिर के बल गिर गया। दोपहर में जब हजरत व उनकी पत्नी खेत से घर पहुंचीं तो बच्चा टब में गिरा हुआ मिला। उसे वह तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक शुभ नारायण दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।