फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की सेवा ठप होने पर भड़के व्यापारी उपभोक्ता

विज्ञापन
बीएसएनएल कार्यालय पर पुतला फूंकते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महराजगंज। भारत संचार निगम लिमिटेड जिले में उजले हाथी साबित हो रहा है। आए दिन इसकी सेवाएं ठप होने से नाराज व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को सहायक अभियंता से मिला। सेवा अतिशीघ्र बहाल कराने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के दूूर संचार मंत्री को ज्ञापन भेजा। कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने पुतला जला कर दूरसंचार व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल दूर सहायक अभियंता दूरसंचार से मिला। एसडीओ को ज्ञापन देकर कहा कि महराजगंज कृषि प्रधान एवं व्यापारिक क्षेत्र होने के नाते यहां दूर संचार सेवा बेहतर होना जरूरी है। जिले में दो साल से बीएसएनएल का सेवाएं काफी दयनीय है। आए दिन नेटवर्क गायब रहता है। विभागीय उदासीनता के कारण उपभोक्ता आजीज आ गए है। व्यापारियों का आरोप है कि लापरवाही के चलते दूूर संचार सेवा की हालत पतली होती जा रही है। इसका खामियाजा व्यापारियों को झेलनी पड़ रही है। बीएसएनएल सरकारी सेवा होने के नाते फरेंदा, नौतनवां, सोनौली, पनियरा, निचलौल, धानी सहित जिले के व्यापारी बीएसएनएल की सेवा लेकर इंटरनेट से कामकाज करते है। लेकिन सेवा कब खराब हो जाता है इसका कोई भरोसा नही है। जिससे व्यापारियों का लाखो का नुकसान हो जाता है। सर्वर ठप होने से बैंकों पर खाता धारकों को घंटों लाइन लगाकर इस गर्मी में वापस होना पड़ता है। व्यापारियों ने चेतावनी दिया है कि व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो व्यापक आंदोलन कर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान संजय कुमार, योगेश कुमार, श्यामू प्रसाद अग्रवाल, अंकित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें