फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 निजी चिकित्सालयों पर जल्द होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
22 चिकित्सालयों पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद भी नहीं ले रहे एनओसी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रदूषण बोर्ड से बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए एनओसी न लेने पर जिले के 22 सरकारी व निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिला अस्पताल के अलावा 14 सीएचसी, 34 न्यू पीएचसी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत 52 निजी चिकित्सालयों को कचरा प्रबंधन के लिए प्रदूषण बोर्ड से प्रमाणपत्र लेने का निर्देश दिया गया था। सभी सरकारी अस्पतालों और 30 निजी चिकित्सालयों ने तो एनओसी ले लिया लेकिन 22 अस्पतालों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। इन अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए विभाग की ओर से खाका तैयार किया जा रहा है। एसीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिन अस्पतालों ने एनओसी नहीं लिया है, उनकी कचरा प्रबंधन की व्यवस्था देखी जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रमाणपत्र की भी जांच की जाएगी। अगर कहीं गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें