फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई माह में जांची गई 1127 गर्भवती महिलाओं की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जांची गई 1,127 गर्भवती महिलाओं की सेहत
विज्ञापन

सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आज होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत हर माह की 9 तारीख को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की सेहत की जांच की जाती है। लेकिन इस जून माह में 9 तारीख को रविवार के कारण अवकाश होने पर अब यह जांच सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 जून को होगी।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते मई माह में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1,127 गर्भवती महिलाओं की सेहत की जांच हुई थी। उनमें से 38 महिलाएं उच्च जोखिम से संबंधित मिलीं। उच्च जोखिम प्रसव वाली गर्भवती महिलाओं को विभाग की ओर से जरूरी स्वास्थ्य सेवा के साथ ही समय - समय पर जांच कराने की सलाह दी गई। एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों को जून माह में अधिक से अधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। नौ जून को रविवार होने से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस 10 जून को मनाया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्रों पर अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच, वजन सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें