फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में उल्टी, दस्त, बुखार पीडितों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बदला मौसम का मिजाज, मौसमी बीमारियों ने पसारे पांव
विज्ञापन


- ओपीडी में उल्टी, दस्त, बुखार पीड़ितों की भीड़
फोटो:-
- औसतन हर रोज अस्पताल आते 100 मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से तेज बुखार, उल्टी-दस्त और अन्य संक्रामक बीमारियां जिले में तेजी से पांव पसारने लगी है। इसके चलते जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की लंबी कतारें देखीं जा रही हैं। जिला अस्पताल में रोजाना तेज बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित करीब 20 मरीज भर्ती हो रहे हैं। गर्मी से लोगों का बीपी और शुगर बढ़ रहा है।
शनिवार को जिला अस्पताल के ओपीडी में 970 मरीजों का पंजीयन हुआ था। इसमें ज्यादातर मौसमी बीमारी से पीड़ित थे। करीब 20 मरीज वार्ड में भर्ती किए गए। इन मरीजों में बुखार, खांसी, कमजोरी, उल्टी, दस्त की शिकायत मिलीं। शनिवार को मेडिकल वार्ड में दुर्गा (50), कमलावती (30), शिवनाथ (55) भर्ती रहे। वहीं, जेई एईएस वार्ड में एईएस पीड़ित सृष्टि (7), दिलकश (2) एवं बुखार से पीड़ित बेबी सिंह (3), श्याम (8), रमजान (1) एवं जीशम (3) माह भर्ती रहे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आर.बी. राम ने बताया कि इन दिनों उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। हालत सामान्य रहने पर इलाज के बाद घर भेज दिया जाता है। भर्ती मरीजों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम तैनात है। अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

---------
ऐसे बरतें सावधानी
बालरोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा ने बताया कि पानी अधिक पीएं, हर हाल में ताजा खाना ही लें, धूप में निकलने से बचें, उल्टी-दस्त में ओआरएस का सेवन करें। बाहर खुले में बिकने वाली चीजें खाने से परहेज करें। इस मौसम में ज्यादा मात्रा में दही का सेवन करें। इससे ठंडक मिलेगी और त्वचा को भी लाभ होगा। पानी के साथ तरल पदार्थों का सेवन करें। मिर्च-मसाले का तला-भुना खाना खाने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें