फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 83 दिव्यांग बच्चों में वितरित हुए 156 सहायक उपकरण

विज्ञापन
83 दिव्यांग बच्चों में वितरित हुए 156 सहायक उपकरण
विज्ञापन
नगर के एक लान में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चिह्नित बच्चों को जनप्रतिनिधियों ने दिए उपकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चिह्नित किए गए पांच ब्लॉकों के विशिष्ट आवश्यकता वाले कुल 83 बच्चों को बृहस्पतिवार को नगर के एक लान में सहायक उपकरणों का वितरण हुआ।
बच्चों में उपकरण को वितरित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि दिव्यांग व अन्य शारीरिक समस्याओं से जूझने वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जाेड़ने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मापांकन शिविर में चयनित बच्चों को उपकरण मिलने से उनकी मुश्किल काफी हद तक कम हो जाएनी। जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि ऐसे प्रयास नियमित रूप से होने चाहिए।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा केके सिंह ने बताया कि सहायक उपकरण के रूप में बुधवार को सदर, मिठौरा, घुघली, सिसवा व निचलौल के 83 बच्चों में 11 ट्राइसाईकिल, 15 व्हील चेयर, 12 एल्बो क्रैच, 13 कैलीपर्स, 70 हियरिंग एड, आठ सीपी चेयर, नौ ब्रेल किट व नौ स्मार्ट केन का वितरण हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, जिला समन्वयक केके सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर बीआरसी में आज होगा वितरण

ब्लॉक संसाधन केंद्र लक्ष्मीपुर में शुक्रवार को लक्ष्मीपुर, नौतनवां व बृजमनगंज के 91 बच्चों में कुल 138 सहायक उपकरण वितरित होंगे। वहीं पनियरा ब्लॉक संसाधन केंद्र में पनियरा, परतावल, फरेंदा व धानी के 63 बच्चों में सोमवार को कुल 101 सहायक उपकरण का वितरण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें