निचलौल। शहर के राजेंद्र प्रसाद तारा चंद पीजी काॅलेज में बृहस्पतिवार को टीएस सिटी टीचर सेल्फ केयर टीम के ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा और खंड विकास अधिकारी शमा सिंह रही। कार्यक्रम का संचालन सनत कुमार राहुल ने किया। जिला संयोजक चरण सिंह कवर ने बताया कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम का गठन किया गया। इस दौरान राजेश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, कीर्तिमान पांडेय को प्रवक्ता, जाहिद अली को संरक्षक, अर्जुन सिंह को आईटी सेल प्रभारी और बिजेंद्र कुमार, धीरेंद्र नाथ पाल, विनोद कुमार मिश्रा, मोहम्मद आजाद, सह संयोजक चुना गया। इ टीचर्स सेल्फ केयर टीम के प्रांतीय प्रबंधक और सह संस्थापक महेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि टीम में शामिल प्रत्येक सदस्य 35 रुपये प्रति महीने दिवगंत शिक्षकों के पीड़ित परिवार को सहायता के लिए योगदान देते हैं। संवाद