फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

ग्रामीण कई बार कर चुके हैं शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। इटहिया मार्ग पर नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार विभागीय लोगों से की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

निचलौल विकास खंड के गांव मिश्रवलिया व बैठवलिया के बीच से होकर गुजर रही इटहिया मार्ग के किनारे बनी नाली जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। गंदा पानी घरों में घुसने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विकास खंड के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांव के नुरुल्लाह, नबी रसूल, शंभू मद्धेशिया, महेंद्र, छेदी, हरी, इसराइल, सगीर, पारस यादव, बरसाती, सोनू, पन्ने लाल, लल्लू, राधेश्याम आदि का कहना है कि छह माह से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हो रहे हैं। इस मार्ग से दो पहिया वाहन चालक, बच्चे व बुजुर्ग नाली के पानी में अक्सर फिसलकर गिरने से चोटिल हो जाते हैं। नाली का पानी काफी दिनों से सड़क पर बहने के कारण कहीं-कहीं गड्ढ़ा भी हो गया है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रविंद्र वीर का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जल निकासी के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया है। कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें