फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आश्वासन पर कर्मचरियों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के आश्वासन पर कर्मचरियों का धरना समाप्त
विज्ञापन

महराजगंज। फरेंदा सीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कार्यकर्ता देश दीपक त्रिपाठी को थानेदार फरेंदा द्वारा मारने-पीटने के आरोप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी तीन दिन से धरना दे रहे थे। डीएम ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया तो कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। राज्य कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष ओपी त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की ओर से थानाध्यक्ष फरेंदा का तबादला करने, देश दीपक त्रिपाठी पर लगाए गए फर्जी मुकदमे वापस करने की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा था। डीएम ने एएसपी को मामले के निस्तारण का निर्देश दिया है। एएसपी ने थानाध्यक्ष को हटाने के लिए 15 दिन का समय लिया है। फर्जी मुकदमे को समाप्त करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर राकेश मणि त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह, आदित्य सिंह, कुलदीप, राम सरन गुप्ता, मानवेंद्र वरूण, कृष्ण कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें