फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्म्त करा रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदे से सड़क की मरम्मत कर रहे हैं ग्रामीण
विज्ञापन

फोटो
ग्राम पंचायत चंदनपुर सेमरहनी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पुरंदरपुर। ग्राम पंचायत चंदनपुर सेमरहनी टोला नोखईजोत के ग्रामीणों ने चंदे की रकम से सड़क की मरम्मत करा रहे हैं।
फरेंदा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनपुर सेमरहनी टोला नोखई जोत में लगभग 3 वर्षों से गांव का खड़ंजा मार्ग गड्ढ़े में तब्दील हो गया था। जिसके लिए ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान व ब्लाक पर जाकर मरम्मत की गुहार लगाया, लेकिन कहीं भी नहीं सुना गया। ग्रामीणों में लव कुश, दिनेश, रामबक्स, संतराम, जनार्दन, रमाकांत, गंगाराम, शंकर, सुग्रीव, मनोहर, राममिलन आदि ने बताया कि ग्राम प्रधान से कई बार सड़क का मरम्मत कराने की सिफारिश की गई, लेकिन वह बजट का बहाना बनाकर काम कराने में कोई इच्छा नहीं जता रहे थे। लोगों ने बरसात के दिन करीब आता देख 14 घरों से लगभग 42 सौ रुपये चंदा एकत्र कर गड्ढ़े में तब्दील हुए सड़क का मरम्मत कराने के खड़जा के ईंट को निकाल कर गड्ढ़े में मिट्टी डालकर सड़क ठीक कराया। इस संबंध में चंदनपुर सेमरहनी के प्रधान बिंदुमती का कहना है की ग्राम पंचायत 13 टोला का है। बजट जिस हिसाब से मिलता है, उसी हिसाब से विकास कार्य होता है। खंड विकास अधिकारी उपेंद्र पाल ने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें