फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी ही नहीं राजनैतिक दल भी कर रहे ईवीएम की चौकीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी ही नहीं नेता भी कर रहे ईवीएम की चौकीदारी
विज्ञापन

फोटो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से सभी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सोशल मीडिया पर इन दिनों ईवीएम से जुड़ी खबरें वायरल होने से विपक्षी राजनीतिक दल के नेता चौकन्ना हो गए हैं। ट्रक पर ईवीएम ले जाने की खबर आने होने से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। जिला प्रशासन का दावा है कि सीसीटीवी कैमरे एवं अर्द्धसैनिक बल की निगरानी में ईवीएम सुरक्षित स्ट्रांग रूम में है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। स्ट्रांग रूम के आसपास अनाधिकृत प्रवेश वर्जित है।
विज्ञापन

23 मई को मतगणना होगी। विधानसभा वार सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में बंद है। इसकी निगरानी में सुरक्षा कर्मी लगे हैं। अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार को सपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता ईवीएम की चौकीदारी में कलेक्ट्रेट परिसर में डटे रहे। कार्यकर्ता आपस में वायरल हो रहे वीडियो की चर्चा करते हुए सुरक्षा के मसले पर मंथन कर रहे थे। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ भी हो सकता है। ऐसे में सजग रहने की जरूरत है। सपा नेता दिलीप शुक्ला, पवन कुमार वर्मा ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा को लेकर पहरेदारी की जा रही है। कहीं कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए सचेत तो रहना ही पड़ेगा। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि निगरानी तो होनी चाहिए। अगर सभी सतर्कता बरतेंगे तो गड़बड़ी होने की संभावना नहीं रहेगी। माहौल देखकर लग रहा है कि गड़बड़ी हो सकती है। उधर, एसपी रोहित सिंह सजवान ने कहा कि सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी है। अर्धसैनिक बल की निगरानी में ईवीएम है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें