फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन छटाक भर नहीं हुई खरीद, क्रय केंद्र नहीं पहुंचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन नहीं हुई खरीद, क्रय केंद्र नहीं पहुंचे किसान
विज्ञापन

फोटो
जिले में गेहूं क्रय केंद्रो पर नहीं दिखी बेहतर व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूूरो
महराजगंज। जिले में गेहूं क्रय एक अप्रैल से शुरू हो गई। अधिकांश केंद्रों पर बदहाली का आलम देखने को मिला। पहले दिन छटाक भर गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। कहीं क्रय केंद्र पर सफाई हो रही थी तो कहीं बोरा ही नहीं पहुंचा था। किसान भी नहीं पहुंचे। कुछ किसान जानकारी करने पहुंचे थे। जिले में 177 केंद्रों पर वर्ष 2019-20 का लक्ष्य 1.25 लाख एमटी निर्धारित है। केंद्रों पर बैनर लगा हुआ मिला, लेकिन खरीद नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

खाद्य विभाग को 12500 एमटी, पीसीएफ को 63 हजार एमटी, पीसीयू को 28 हजार एमटी गेहूं खरीद करनी है।कर्मचारी कल्याण निगम को 8 हजार एमटी, नेफेड को 5 हजार एमटी, यूपीएसएस को 4 हजार एमटी तथा भारतीय खाद्य निगम को 3 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। गेहूं तौल के लिए खाद्य विभाग ने 12, पीसीएफ ने 59, पीसीयू ने 39, यूपी एग्रो के 2, कर्मचारी कल्याण निगम के 6, नेफेड के 9 तथा भारतीय खाद्य निगम का 1 केंद्र खुला है। सोमवार को विपणन विभाग के क्रय केंद्र सिसवा में केंद्र प्रभारी पंकज सिंह जरूरी प्रपत्र ठीक कर रहे थे। कुछ मजदूर सफाई करने में लगे थे। क्षेत्र के मनोहर गेहूं क्रय के बारें में जानकारी लेने आए थे। उन्होंने बताया कि गेहूं अभी कटा नहीं है। इस केंद्र पर 7 हजार कुंतल क्रय का लक्ष्य मिला है। बैनर लगा हुआ था। वहीं कोठीभार में पीसीएफ के क्रय केंद्र पर प्रभारी छोटेलाल यादव मौजूद मिले। उन्होने बताया कि बोरा नहीं मिला है। कुछ किसान पूछताछ करने आए थे। जल्द ही केंद्र पर क्रय शुरू हो जाएगा। पीसीएफ के क्रय केंद्र करमही में केंद्र प्रभारी अरुण तिवारी ने बताया कि बोरा नहीं मिला है। अभी किसान भी केंद्र पर नहीं आ रहे है। क्रय केंद्र पर किसानों की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। इन सभी क्रय केंद्रो पर कोई किसान तौल कराने नहीं आया। इन केंद्रो पर शद्ध पेयजल का इंतजाम नहीं दिखा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि गेहूं क्रय करने के लिए 2985 किसानों ने पंजिकरण कराया है। 357 गांठ बोरा मिला है, उसे सभी केंद्रो पर भेजवाया जा रहा है। कई क्रेंदो का निरीक्षण किया गया। श्यामदेउरवां साधन सहकारी केंद्र पर प्रभारी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें