फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडक नदी में आज छोड़ जाएंगे 40 घड़ियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंडक नदी में आज छोड़ जाएंगे 40 घड़ियाल
विज्ञापन

लखनऊ के कुकरैल प्रजनन केंद्र से मंगाए जा रहे
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सोमवार को गंडक नदी में 40 घड़ियाल छोड़े जाएंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी घड़ियाल लखनऊ के कुकरैल स्थित घड़ियाल प्रजनन केंद्र से मंगाए जा रहे हैं। घड़ियाल ट्रक पर लाद कर एक विशेष बाक्स एवं पाइप में रख कर लाए जाएंगे। इसके लिए लखनऊ ट्रक भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि बीते साल चार अक्टूबर को लखनऊ के कुकरैल घड़ियाल प्रजनन केंद्र से 15 घड़ियाल मंगाए गए थे, जिन्हें गंडक नदी के टेलफाल पर छोड़ा गया था। इस बीच फिर 40 अन्य घड़ियाल को गंडक नदी में छोड़ने के लिए प्रधान मुख्य वन जीव संरक्षक को पत्र लिखा गया। प्रधान मुख्य वन्यजीव संरक्षक ने उनके पत्र को गंभीरता से लेते हुए 5 मार्च को 40 घड़ियाल ले जाने की अनुमति दे दी। जिसके क्रम में उक्त घड़ियालों को लाने के लिए वाहन लखनऊ भेज दिया गया है जो 18 मार्च को सुबह तक आ जाएंगे। सभी घड़ियाल गंडक नदी के टेलफाल पर सोमवार को जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान, मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल की उपस्थिति में छोड़े जाएंगे। उक्त स्थान पर स्कूली बच्चों को भी बुलाया जाएगा ताकि वह भी घड़ियालों को देख सकें। जो 40 घड़ियाल लखनऊ से मंगाए जा रहे हैं, उनमें 8 नर व 32 मादा हैं। इनमें 2013 में 15 और 2016 में 25 घड़ियाल पैदा हुए हैं। इसमें से 15 बड़े घड़ियाल लकड़ी के बनाए बाक्स में तथा 25 छोटे घड़ियाल प्लास्टिक के पाइप में लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें