संगीत की परीक्षा में एक छात्र उपस्थित
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। इसके लिए 104 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रथम पाली में हाईस्कूल के छात्रों की संगीत गायन विषय की परीक्षा हुई। इसमें तीन छात्र पंजीकृत रहे। लेकिन परीक्षा के समय एक ही छात्र उपस्थित रहा। दो छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों का मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र तर्कशात्र की परीक्षा हुई है। जिसमें विभाग की ओर से नामित सचलदल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट की टीम ने विभिन्न स्कूलों पर जांच पड़ताल की। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर चार सचल दल की टीमों ने निरीक्षण किया। वित्त एवं लेखाधिकारी की टीम ने मिठौरा की जयकुमारी देवी इंटर कॉलेज, सुशीला देवी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। डायट प्राचार्य की टीम ने सरदार पटेल इंटर कॉलेज सोधी, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज धूसवा कला का निरीक्षण किया। हालांकि कहीं से कोई शिकायत नहीं आई।