फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह कूड़े का ढेर और दुर्गंध से जीना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
जलभराव से गुजरते वाहन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज का राजीव नगर मोहल्ला इन दिनों संक्रामक रोगों के मुहाने पर है। जगह-जगह कूड़े के ढेर से उठने वाले सड़ांध व दुर्गंध से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। मोहल्ले में कुड़ा निस्तारण अथवा डंपिंग प्वाइंट की व्यवस्था न होने से जो जहां चाहता हैं वहीं कूड़ा फेंक देता है। आबादी के हिसाब से कूड़ेदान की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। एक तो राजीव नगर जल भराव प्रभावित मोहल्ला है, जिसकी वजह से बरसात भर जगह जगह जलभराव बना रहता है। ऐसे में मोहल्ले के लोग जहां खाली स्थान अथवा गड्ढ़ा देखते हैं। अपने घरों से निकलने वाले कूड़ों को उसी में फेंक देते हैं। ऐसे में जब कीचड़ व पानी में फेंके गए कूड़े कचरे सड़ते हैं तो उसमें से निकलने वाले दुर्गंध व सड़ांध से लोगों का जीना दूभर हो जाता है। ऐसे में जब तक इस मोहल्ले में पर्याप्त कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं होती। तब तक मोहल्ले वासियों को गंदगी से निजात नहीं मिल सकता है।
राजीव नगर के सदस्य सिद्धार्थनाथ शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक घर के सामने कूड़ेदान रखवाने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके बाद कूड़ों का ढेर नहीं लगने पाएगा। सफाई कर्मी कूड़ेदान से कूड़ा उठा ले जाएंगे। रामरूद्र यादव ने बताया कि एक तो जलभराव वाला मोहल्ला, दूसरे जगह जगह कुड़े का अंबार। जिससे लोगों को तरह तरह से दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। कूड़ेदान की समुचित व्यवस्था न होने से काफी समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार ने बताया कि राजीव नगर कहने के लिए तो वीआईपी मोहल्ला माना जाता है। मगर सुविधाएं नदारद हैं। चहुंओर समस्या ही समस्या है। निस्तारण को लेकर जिम्मेदार बेफ्रिक बने हुए हैं। घनश्याम कुमार ने बताया कि राजीव नगर के प्रमुख मार्गो को छोड़कर किसी भी लिंग मार्ग अथवा गली में कुड़ेदान की व्यवस्था नहीं है। जिससे जो जहां मन में आया कुड़ा फेंक दिया। बदबू के कारण सांस लेने में परेशानी होती है। राहुल पांडेय ने बताया कि मोहल्ले में जगह जगह कुड़े से ढे़ेर से निकलने वाले सड़ांध व दुर्गंध से वार्डवासी परेशान रहते हैं। नगर पालिका प्रशासन कुड़ों के पास ब्लीचिंग पाउडर भी डलवाना उचित नहीं समझता। डॉक्टर केपी यादव ने बताया कि अगर वार्ड में गंदगी देखनी हो तो डॉक्टर विनय शुक्ला अस्पताल से होकर गुजरने वाली सड़क पर जाइए जो सबसे व्यस्त मानी जाती है। इस पर भी जगह जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। बगीचे के पास कूड़ा खुले में पड़ा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें