फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दो स्वास्थ्य केंद्र होंगे संमानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो स्वास्थ्य केंद्र होंगे सम्मानित
विज्ञापन

कायाकल्प अवार्ड में चयनित है निचलौल सीएचसी और सिसवां पीएचसी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के दो स्वास्थ्य ईकाईयो को कायाकल्प अवार्ड में चयनित होने के बाद अब उन्होंने प्रदेश स्तर से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य निदेशक लखनऊ की ने सीएमओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

क्वालिटी इंश्योरेंस के जिला सलाहकार संतोष कुमार ओझा ने बताया कि 20 अगस्त को लखनऊ के इन्दिरा नगर प्रतिष्ठान में काया कल्प अवार्ड के तहत होने वाली राज्य स्तरीय अभिनंदन समारोह में प्रतिभाग करने के लिए प्रदेश के 37 जिलास्तरीय अस्पताल, 25 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुडे सीएमओ, चिकित्साधिकारी व अन्य अधिकारियों को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से चलाई जा रही कायाकल्प अवार्ड के तहत अस्पताल में छह बिंदू पर प्रदेश स्तर की टीम के जांच के बाद बेहतर पाए जाने पर अस्पताल को चिहिंत किया जाता है। जांच में अस्पताल की साफ सफाई, रखरखाव, सपोर्ट सर्विस, अस्पताल से निकलने वाले कूडे का निस्तारण, इंफेक्सन कंट्रोल और साफ सफाई के लिए कर्मचारियों में जागरूकता के आधार पर जिले के अस्पतालों में चेकलिस्ट भरा गया था। इसके आधार पर निचलौल सीएचसी और सिसवां पीएचसी का पहले ही चयन किया जा चूका है। चयन के बाद योजना के तहत संबंधित अस्पताल को पुरस्कृत किया जएगा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री द्वारा 20 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिले से सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, निचलौल सीएचसी अधीक्षक डॉ. डीएन पाठक, सिसवां पीएचसी अधीक्षक डॉ. शिवओम मणि त्रिपाठी कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें