फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न आवास बने और न मजदूरी की रकम मिली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
न आवास बने और न मजदूरी की रकम मिली
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मजदूरी की रकम दिलाने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। निचलौल ब्लॉक के हरगांव (पिपरहवां) के ग्रामीणों ने सोमवार को आवास निर्माण में मनरेगा के रुपये नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। प्रदर्शनकारियों ने डीएम से आवास निर्माण में मिलने वाले मनरेगा के तहत मजदूरी की रकम दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

लालती देवी ने कहा कि ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 40 भवनों के निर्माण कराए गए हैं। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की मिलीभगत के कारण आवास निर्माण के तहत मिलने वाले मनरेगा की मजदूरी की रकम योजना के लाभार्थियों को अब तक नहीं दी गई है। उमेश प्रसाद ने कहा कि गांव में जो भी पीएम आवास बने हैं। उन लोगों के खाते से मनरेगा के तहत मिलने वाली मजदूरी की रकम निकाल ली गई है। इतना ही नहीं, गांव के कुछ अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने के लिए आश्वासन भी दिया जा रहा है। इस दौरान विमला, पतासी, आशा, उमेश, पन्ना लाल, खदेरन, तेतरा, संगीता, अंजली, गुड्डी, गीता, खेदन, कैलाश, नारायण, मनीषा, रमाकांत, सुरेश, रामू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें