फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाई किसान की मेहनत, धान की फसल तैयार

Tue, 10 Jul 2018 12:21 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरंदरपुर। क्षेत्र में एक किसान की अगैती खेती की खूब चर्चा हो रही है। दूर-दूर से लोग किसान के पास पहुंच रहे हैं और उनसे अगैती खेती के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। लोग किसान के खेत तक भी पहुंच रहे हैं, जहां धान की बालियां लहलहा रही हैं, जबकि जिले के कई हिस्सों में अभी धान की रोपाई भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव समरधीरा निवासी रोहित गौतम ने 50 डिस्मिल खेत में अगैती खेती की है। रोहित ने दो मार्च को नई किस्म के धान पन्ना गोल्ड का बीज खेत में डाला था। ठीक पच्चीस दिन बाद 27 मार्च को उन्होंने धान की रोपाई कराई और समय-समय पर फसल को पानी देते रहे। अब उनके खेत में धान की फसल लगभग पक कर तैयार है। जल्द ही इसकी कटाई कराई जाएगी।
रोहित का कहना है कि किसानों को नई तकनीक से खेती करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पन्ना गोल्ड बीज का उपयोग करने पर 130-135 दिनों में फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है। एक एकड़ में छह किलोग्राम बीज डालना होता है, जबकि पैदावार 30 क्विंटल होती है। इसमें पौधे की ऊंचाई 90-95 सेंटीमीटर तक होती है। जुलाई के अंत तक फसल कटने योग्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें