फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पिकअप पर लदे आठ मवेशियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा फटकदौना मार्ग पर ईंट भट्ठा के समीप तस्करी कर ले जाए जा रहे आठ मवेशियों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इसमें से एक बछड़ा मर चुका था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बेलवा फटकदौना मार्ग पर रात करीब 11 बजे एक बिना नंबर प्लेट की पिकअप से पशुओं को लादकर ले जा रहे तस्करों से दो बाइक सवार युवकों ने साइड लेने के लिए हार्न बजा कर साइड मांगा। तस्कर उन बाइक सवारों को पुलिस समझ कर काफी दूर तक पहले साइड नहीं दिए। परंतु जैसे ही बाइक सवार पिकअप से आगे निकले, चालक ने बाइक को टक्कर मार दिया और पिकप छोड़कर भाग निकले। बाइक सवारों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर पिकअप में 3 गाय व 5 बछड़े थे। उनमें से एक बछड़ा मरा हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत 100 नंबर पुलिस को डायल कर जानकारी दी। ग्रामीण घायल बाइक सवारों को प्राइवेट चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले गए। मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने पिकअप सहित पशुओं को कब्जे में लेकर कोठीभार पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष मनीष सिंह का कहना है कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें