फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जनपद की ओर से प्रतिभाग करने के लिए टीम का चयन हो गया है। इसमें जनपद के भागीरथीपुर कृषक इण्टर कालेज भगीरथनगर के छात्रों को भी चयनित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शुक्रवार को टीम बुलंदशहर के लिए रवाना होगी। टीम में चयन होने पर शिक्षको ने बधाई दी है। भागीरथी कृषक इंटर कॉलेज भगीरथनगर की टीम कोच मनोज कनौजिया के ने बताया कि जनपद की ओर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम में बालक संवर्ग में कालेज के छात्र अजय यादव, दुर्गेश विश्कर्मा, रहीस खान, बुधिराम राजभर को चयनित किया गया है। जबकि बालिका संवर्ग में आशमा खातून, मंजू चौहान, शहनाज खातून व प्रतिभा गुप्ता को टीम में जगह मिला है। टीम में चयनित होने पर कालेज के प्रबंधक संजीव राय, डा. सुरेंद्र नाथ चतुर्वेदी, नागेंद्र शुक्ल, प्रभाकर दूबे, सूर्य प्रकाश राय ने बधाई दिया है। कालेज प्रशासन ने बताया कि टीम शुक्रवार को बुलंदशहर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें