फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज किसानो को मर लेगा कर्ज माफी प्रमाण, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ऋण मोचन योजना के तहत 5 हजार किसानों को कर्ज माफी का प्रमाणपत्र 8 सितंबर को पीजी कालेज खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। जनपद प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री द्वारा किसानों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल तक किसानों को लाने से लेकर अन्य इंतजाम किए गए हैं। पूरा प्रशासनिक अमल कार्यक्रम को लेकर चौकन्ना है। डीएम पूरी व्यव्स्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज के खेल मैदान में लगे पंडाल पांच हजार से अधिक कुर्सियां लगी हैं। ब्लॉकवार किसानों के बैठने की व्यवस्था है। पेयजल के लिए वाटर टैंकर है। फायर बिग्रेड का वाहन सहित अन्य व्यवस्था दुरुस्त है। सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती है। किसानों की सुविधा के लिए प्रवेश गेट पर ही अधिकारी तैनात रहेंगे। ग्राम स्तर से लेकर जिले तक मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी अलग अलग सौंपी गई है।
यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस को चौराहे के अलावा सीएमओ कार्यालय गेट के पास तैनात रहने का निर्देश दिया चुका है। पुलिस के जवान भी कार्यक्रम स्थल से लेकर शहर में पेट्रोलिंग करते रहेंगे। फरेंदा रोड, निचलौल रोड, गोरखपुर रोड पर शहर में प्रवेश के पहले ही भारी वाहनों को कुछ देर के लिए रोक दिया जाएगा। किसानों को लेकर आने वाली बसे सीधे बस स्टेशन के पास पहुंचेगी। कार्यक्रम स्थल पर वाहनों का जमावड़ा न लगे। इसका भी ध्यान रखा गया है। वाहनों को कार्यक्रम स्थल से 800 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

घर-घर जाकर किसानों को बुलाएंगे सफाई कर्मी
कार्यक्रम में आने वाले किसानों को प्रशासन की ओर से चौकस व्यवस्था की गई है। किसानों घर सफाई कर्मी या रोजगार सेवक पहुंचेंगे और उन्हें बस तक पहुंचाएंगे। इसके लिए करीब 100 सफाई कर्मी लगे हैं। डीपीआरओ मनोज त्यागी ने बताया कि किसी प्रकार की लापरवाही पर सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तहसील स्तर पर व्यवस्था देखेंगे एसडीएम
सफाई कर्मियों की मॉनिटरिंग सेक्रेटरी और सेक्रेटरी की मॉनिटरिंग एडीओ पंचायत करेंगे। ऐसे ही एडीओ के कार्यों की मॉनिटरिंग बीडीओ करेंगे। तहसील स्तर पर एसडीएम व्यवस्था को देखेंगे।
किसानों को कार्यक्रम में पहुंचाने को लगी 25 बसें
किसानों को लाने के लिए 25 बसें लगी हैं। बसें ब्लॉकवार निर्धारित स्थान पर खड़ी होंगी। सिसवा ब्लाक के लिए शिकारपुर और ब्लाक कार्यालय पर बस मिलेगी। घुघली के किसानों के लिए ब्लॉक परिसर, मेदनीपुर, पनियरा ब्लाक के लिए सोहरौना तिवारी व ब्लाक परिसर से बस मिलेगी। सदर ब्लाक के लिए महलगंज, कटहरा शिव मंदिर, खुटहां, शिकारपुर, मटिहनियां, चेहरी, धानी ब्लाक के लिए ब्लाक परिसर से बस मिलेेगी। निचलौल ब्लाक के लिए दो बसें ब्लाक पर मिलेगी। फरेंदा ब्लाक के लिए महदेवा दूबे मुख्य मार्ग व ब्लाक परिसर, मिठौरा ब्लाक के किसानो के लिए सिंदुरिया चौराहा, चौक मंदिर, ब्लाक परिसर, नौतनवां ब्लाक के लिए ब्लाक परिसर, लक्ष्मीपुर के लिए स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज समरधीरा, परतावल ब्लाक के लिए ब्लाक परिसर, श्यामदेउरवां थाना और बृजमनगंज ब्लॉक से किसान दुर्गा मंदिर मोड़ पर लगी बस से पहुंचेंगे।
डीएम के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। ब्यवस्था से जुडे सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। बसें निर्धारित स्थान पर खड़ी रहेंगी। वहीं से किसान कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। पांच हजार किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण मिलेगा।
रामसिंहासन प्रेम, सीडीओ, महराजगंज

कार्यक्रम स्थल का डीएम ने निरीक्षण किया
महराजगंज। गुरुवार को पीजी कालेज खेल मैदान पर आयोजित होने वाले कर्ज माफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने डीएम वीके सिंह पहुंचे। ग्राउंड पर उन्होंने व्यवस्था से जुडे़ अधिकारियों से बात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकर की दिक्कत न होने पाए। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। ट्रैफिक, पार्किंग, पेयजल, बैठने की व्यवस्था से लेकर सुरक्षा सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गौर किया।
विज्ञापन


कौन से ब्लाक के लिए कितनी बसे
ब्लाक----वाहनों की संख्या---वाहन चालक का नाम
सिसवा-----2----------------हरेन्द्र, नोमी
घुघली----2----------------अरविन्द सिंह,सरवन कुमार
पनियरा---2------------------शिवनाथ, पप्पु
सदर ----6-----पन्नेलाल, मनोज यादव, दुलारे, मैनुद्दीन, झिनकू, डब्लू
धानी-----1---------------लल्लू
निचलौल--2----------रमेश, रामटहल
फरेंदा-----2-----------बाबूलाल यादव, मक्का
मिठौरा----3-------------संजय जायसवाल, कूंज, मुन्ना
लक्ष्मीपुर--1--------------बाबूराम
नौतनवां--1------------------दीपचंद
परतावल--2----------------जितेन्द्र, प्रिंस
बृजमनगंज--1--------------------रमन वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें