संतकबीरनगर। पुलिस ने अलग-अलग मामले में 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जनपद में अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के थानों की पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
इस क्रम में थाना धनघटा पुलिस ने वारंटी बासदेव निवासी टांडा, आरोपी की मां संरक्षिका निवासी बंडा बाजार और बिरजू यादव निवासी औराड़ाड को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा थाना महुली पुलिस ने वारंटी राघवेन्द्र निवासी चंदापार, हेमंत निवासी ठाठर, महेंद्र चौधरी निवासी मेहनिया, परमात्मा यादव निवासी रेवटा और सूर्यजीत निवासी चेरापुर को पकड़ा।
साथ ही थाना बखिरा पुलिस ने वारंटी गोलू निवासी पसाई, थाना बेलहर पुलिस ने वारंटी इंद्रजीत निवासी बेलहर खुर्द, दिनेश उर्फ पिंटू उर्फ मिंटू निवासी ग्राम गनवरिया, अकरम निवासी साड़ा थाना बखिरा वर्तमान थाना बेलहरकला, थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी अखिलेश साहनी निवासी सरफरा, सुनीता निवासी जमहोर व मैना देवी निवासी उत्तर पट्टी पुरवा को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया।