माघ मेला यात्रियों के लिए सहूलियत का इंतजाम
महराजगंज। तीन जनवरी माघी पूर्णिमा के पवित्र स्नान को लेकर परिवहन निगम ने यात्रियों की सहूलियत का इंतजाम किया है। जनपद से आज देर शाम कुल 15 रोडवेज बसें विभिन्न स्थानों से रवाना होंगी। 10 महराजगंज रोडवेज तो 5 सोनौली डिपो की होंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर पांच बसें रिजर्व रखी गई हैं।
2025 के महाकुंभ की तरह ही परिवहन निगम ने माघ मेले में भी यात्रियों के लिए सुरक्षित इंतजाम किए हैं। शनिवार की शाम को माघी पूर्णिमा के पहले स्नान में कुल 15 रोडवेज बसें रवाना की जाएंगी। इसमें 4 रोडवेज निचलौल, फरेंदा, पनियरा से एक-एक, सिसवां से दो बस व शेष मुख्यालय से अलग-अलग समय पर जाएंगी। इसी प्रकार सोनौली डिपो से भी कुल पांच बसें शाम चार बजे से रात आठ बजे तक रवाना होंगी। इसके अलावा पांच बसें महराजगंज डिपो में आरक्षित रहेंगी जो यात्रियों की संख्या बढ़ने पर चलाई जाएंगी।
वर्जन
प्रयाग के माघी पूर्णिमा स्नान में आज देर शाम तक महराजगंज डिपो की 10 व सोनौली डिपो की पांच रोडवेज बसें यात्रियों को लेकर देर शाम तक झूंसी के लिए रवाना होंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त बसें रिजर्व रहेंगी।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम।