फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, 15 करोड़ का हुआ कारोबार

Sun, 23 Apr 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- शाम को खरीदारी करने पहुंचे लोग, आभूषण की दुकानों में लगी रही भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अक्षय तृतीया पर शनिवार को शहर में सभी स्वर्ण आभूषण की दुकानों में रौनक रही। लोगों ने पूजा-अर्चना के बाद सोने-चादी के आभूषण, जेवर और सिक्कों की खरीदारी की। पर्व को ध्यान में रखते हुए शोरूम से लेकर गली-मोहल्ले की दुकानों में आभूषणों की एक से बढ़कर एक रेंज और डिजाइन देखने को मिले। आभूषण खरीदारी में महिलाओं की रुचि ज्यादा देखने को मिली। सराफा कारोबारियों के अनुसार जिले में करीब 15 करोड़ का कारोबार हुआ है।
शहर में अक्षय तृतीया पर बाजार में सोने चांदी की दुकानों में भीड़ लगी रही है। सराफा कारोबारी अनूप कुमार ने बताया कि इस बार बाजार में चहल पहल ठीक रही। ग्राहक भी अच्छी खासी संख्या में आए। जिले में करीब 15 करोड़ का कारोबार हुआ है। 24 कैरेट सोने की कीमत इस समय प्रति 10 ग्राम 61,000 रुपए हो गई है। महंगाई बढ़ने से लोग उन्हीं चीजों की खरीदारी को वरीयता दे रहे हैं, जिनके बिना उनका काम नहीं चल सकता है। जय प्रकाश नगर की सावित्री देवी ने बताया कि सोना मंहगा है, इस वजह से बहुत कुछ नहीं खरीदा।
विज्ञापन


हालमार्क को लेकर जागरूक रहे लोग
व्यापारियों के अनुसार इस बार ग्राहकों में हालमार्क को लेकर ज्यादा जागरूकता दिखा। मार्केट में खरीदारी करते वक्त लोग हालमार्क के ही जेवर की अधिक डिमांड करते रहे। व्यापारियों की ओर से हालमार्क की ज्वेलरी में एक्साइज डयूटी देने की बात करने पर भी ग्राहकों को कोई एतराज नहीं रहा।
विज्ञापन

शादियों के लिए भी आभूषण की हुई खरीदारी
अक्षय तृतीया पर्व के साथ ही लगन ने सराफा मार्केट में चार चांद लगा दिया। इसका सीधा असर ज्वेलरी मार्केट पर पड़ा। व्यापारियों के अनुसार हमेशा प्रयोग की ज्वेलरी के अलावा इस बार अक्षय तृतीया पर शादियों के लिए खरीदी जाने वाली ज्वेलरी की भी खूब खरीदारी की गई। जिनके घरों में मई-जून के महीने में शादी है, ऐसे लोगों ने इस पर्व पर ही खरीदारी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें