फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.07 अरब से जिले के 14 ग्राम पंचायतों का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
1.07 अरब से जिले के 14 ग्राम पंचायतों का होगा विकास
विज्ञापन

महराजगंज। वित्तीय वर्ष 2016-17 में बेहतर कार्यों को करने तथा निजी स्रोतों से ग्राम पंचायतों की आय को बढ़ाने वाली जिले की सभी 14 ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाया जाएगा। इन ग्रामों में विकास कराए जाने के लिए कुल एक अरब सात करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। सभी ग्राम पंचायतों में कार्यों को प्रारंभ कराए जाने को लेकर 50 लाख की दर से कुल सात करोड़ की धनराशि भी प्रेषित कर दी गई है। वहीं, अनुमान है कि यहां शीघ्र ही विकास कार्य शुरू होंगे।
परफॉर्मेंस ग्रांट के रूप में जिले में चयनित होने वाली सभी 14 ग्राम पंचायतों में सिसवा का लक्ष्मीपुर एकडंगा, रुद्रापुर, शीतलापुर, सेमरी, हरपुर पकड़ी व हरखपुरा, परतावल का सेमरा चंद्रौली, छपिया, कम्हरिया बुजुर्ग, पिपरा लाला, रामपुर चकिया तथा तरकुलवा तिवारी, फरेंदा का छितही बुजुर्ग व मिठौरा का खोस्टा है। इन सभी ग्राम पंचायतों ने निजी स्रोतों से ग्राम पंचायतों की आय को विकसित करने का कार्य किया था, जिस आधार पर उन्हें इसके लिए चुना गया। चुने गए सभी 14 ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने के लिए कुल एक अरब सात करोड़ 13 लाख 25 हजार 604 रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

कार्य प्रारंभ कराए जाने के लिए सात करोड़ की धनराशि भी भेज दी गई है। इस धनराशि से न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र का विकास होगा बल्कि मॉडल के रूप में विकसित किए जाने से दूसरी ग्राम पंचायत भी विकसित हो सकेगी। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि परफार्मेंस ग्रांट की धनराशि से विकास कराए जाने को लेकर सभी आवश्यक पहल की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामवार स्वीकृत हुई धनराशि
सिसवा के लक्ष्मीपुर एकडंगा में 150450390, रुद्रापुर में 55857695, शीतलापुर में 52504006, सेमरी में 39604098, हरपुर पकड़ी में 148919610 व हरखपुरा में 150745384, परतावल के सेमरा चंद्रौली में 38900864, छपिया में 639223142, कम्हरिया खुर्द में 27392231 , पिपरा लाला में 61852864, रामपुर चकिया में 85127745 व तरकुलवा तिवारी में 48068811, फरेंदा के छितही बुजुर्ग में 83024462 एवं मिठौरा के खोस्टा में 64954302 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें