फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

146 दिव्यांगों को मिला सहायक उपकरण, खिले चेहरे

विज्ञापन
धनेवा में कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में लाभार्थी को उपकरण देते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पं - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
146 दिव्यांगों को मिला सहायक उपकरण, खिले चेहरे
विज्ञापन

महराजगंज। समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय धनेवा धनेई में दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग और जिला प्रसाशन की ओर से शनिवार को दिव्यांग जनों में सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। 146 दिव्यांगों को सहायक उपकरण मिला तो उनके चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, स्मार्टकेल, व्हील चेयर आदि उपकरणों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से हर वर्ग के विकास के लिए तरह तरह की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। दिव्यांगों को पेंशन, सहायक उपकरण के अलावा अन्य प्रकार के लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि दिव्यांगों सरकार तमाम सुविधाएं दे रही है। जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में 124 ट्राइसाइकिल, 17 स्मार्ट केन, 5 व्हील चेयर दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, डीसी त्रिपाठी, एआर कोआपरेटिव सविंद्र सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें