फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 1.43 लाख प्रति किलो चांदी, देवी के छोटे छत्रों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नवरात्रि में श्रद्धालु देवी मंदिरों में क्षमता के अनुसार चांदी के छत्र अर्पित करते हैं। शारदीय नवरात्रि में यह परंपरा में शुमार है। इस बार भी लोग अष्टमी व नवमी तिथि के लिए छत्र की खरीद कर रहे हैं। लेकिन सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक इस बार चांदी के दाम में आए उछाल के कारण लोग छोटे व हल्के छत्र खरीद रहे। पिछले नवरात्रि पर सबसे सस्ता व छोटा चांदी का छत्र 1400 रुपये में था जो इसबार लगभग 1600 के आसपास है। मुख्यालय के कारोबारी राजकुमार सोनी ने बताया कि नवरात्र को लेकर बाजार में रोनक हैं। माता के पूजने की सामग्री के लिए ग्राहक माता के लिए छोटे और कम वजन के चांदी के छत्र ढूंढ रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि चांदी का रेट 1.43 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर जा पहुंचा है। हल्के वजन वाले विभिन्न डिजाइन के छत्रों की मांग अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें