फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

218 जोड़े बने हमसफर

Sat, 09 Feb 2019 10:54 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
वर-वधू को आशीर्वाद देते सांसद पंकज चौधरी व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कुल 218 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथा थामा। मुख्य अतिथि सांसद पंकज चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिले में कुल 200 जोडे़ हिंदू रीति-रिवाज से, 8 अल्पसंख्यक और 10 जोड़े का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने सभी जोड़ों को आशिर्वाद दिया। सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने बताया कि सामूहिक विवाह में आए सभी जोड़े के खाते में 35 हजार भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जोड़ों को मोबाइल सेट, पायल, बिछिया, साड़ी चार सेट, बर्तन सात सेट, दस लीटर प्लास्टिक की बॉल्टी और लोटा आदि सामग्री दी गई। उन्होंने सभी जोडे़ को सामान देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पनियरा विधायक एवं प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, समाज कल्याण अधिकारी विनोद सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला की देखरेख में विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। निचलौल विकास खंड के ग्राम प्रधान एवं वांसुरी वादक सुनील सरगम, लोक गायिका रीना जायसवाल, रेनू गुप्ता, शिरोमणि दूबे ने मनोहारी गीत संगीत, विवाह गीत, पारंपरिक गीतों के माध्यम से विवाह कार्यक्रम को सफल बनाया।
विज्ञापन


मांगलिक माहौल से सराबोर रहा पीजी कॉलेज
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शासन-प्रशासन की ओर से शनिवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में घराती-बरातियों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली। जिसका नतीजा था कि जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज परिसर में दिनभर मांगलिक माहौल रहा। कॉलेज के सभागार से लेकर छत तक तथा बरामदे से लेकर कॉलेज के खेल मैदान तक लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस बार सामूहिक विवाह में शासन-प्रशासन ने जगह-जगह भोजन की भी व्यवस्था कराई थी ताकि घरातियों-बरातियों को भोजन भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें