फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में ठिठुर कर जीवन व्यतीत कर रही सोनमती

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड में ठिठुर कर जीवन व्यतीत कर रही सोनमती
विज्ञापन

वृद्धा के पास नहीं है एक इंच भी जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामपुर बुजुर्ग में निराश्रित बुजुर्ग महिला ठंड में दर दर ठोकरें खाने को विवश है। गांव में इधर उधर खुले बरामदे में ठिठुर ठिठुर की जीवन व्यतीत कर रही है। भूमि और आवास विहीन इस महिला को अभी तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिलने की वजह से वह गांव वालों की दया पर दिन काट रही है।
गांव के लोगों का कहना है कि करीब 25 साल पहले सोनमती के पति की मृत्यु हो गई। कोई संतान न होने की वजह से वह लाचारी की जिंदगी जीने को विवश हो गई। न तो रहने को घर है, न अन्न उपजाने के लिए कृषि योग्य जमीन। वह खानाबदोश की जिंदगी जी रही है। सोनमती (75) का अपना आशियाना न होने की वजह से वह गांव के लोगों के यहां खुले बरामदे में रात गुजारने को विवश रहती है। इस बीच किसी ने उसके सामने दो रोटी डाल दी तो वह खा कर पेट की आग बुझा लेती हैं, अन्यथा खाली पेट ही सो जाती हैं। इन दिनों वह निराश्रित महिला रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी एक व्यक्ति के घर के खुले बारामदे में खानाबदोश की तरह रात गुजार रही हैं। गांव निवासी अमरनाथ शर्मा का कहना है कि इस निराश्रित महिला को न तो कोई पेंशन मिलता है और न ही कोई अन्य सरकारी सहायता। वृद्धा के नाम से राशनकॉर्ड तक जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंहासन प्रेम ने कहा कि सदर बीडीओ को भेजकर बुजुर्ग महिला को तत्काल मदद दिलाई जाएगी। साथ ही हर संभव सुविधा भी उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें