फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचलौल के फौजदारी लिपिक निलंबित, बीडीओ व एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
लिपिक निलंबित, बीडीओ, एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने सोमवार को कैंप कार्यालय में बैठक कर विकास कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले बीडीओ निचलौल दुर्योधन तथा मिठौरा के एडीओ पंचायत नंदलाल को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की। वहीं निचलौल तहसील के फौजदारी लिपिक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने ओडीएफ व मुसहर गांवों का दौरा न करने तथा दायित्वों का निर्वहन न करने के आरोप में जहां बीडीओ निचलौल व मिठौरा ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की, वहीं निचलौल तहसील के फौजदारी लिपिक अयोध्या को पत्रावलियों के रखरखाव व न्यायिक कार्यों में शिथिलता बरतने तथा समय से काम न करने के आरोप में निलंबित कर दिया। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देशित किया कि पांच साल से लंबित मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाएं। बैठक में सीडीओ रामसिंहासन प्रेम, अपर जिलाधिकारी इंद्रभूषण वर्मा, परियोजना निदेशक राजकरन पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें