फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर घायल यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर घायल यात्री की मौत
विज्ञापन

जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

अमर उजाला ब्यूरो
लेहड़ा/बृजमनगंज। बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को भोर में करीब 3:35 बजे 55032 नंबर की सवारी गाड़ी से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्टेशन के कर्मचारियों ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस इलाज के लिए घायल को सीएचसी बृजमनगंज ले गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हालत गंभीर देख घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया निवासी रामशंकर (38) बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में दर्शन पूजन कर सवारी गाड़ी (55032) से घर लौट रहे थे। बृजमनगंज स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर वह उतर रहे थे, इसी बीच अचानक गिरकर घायल हो गए। इसकी सूचना बृजमनगंज स्टेशन के कर्मचारियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गई। साथ ही जेब में मिले आधार कार्ड, रेल टिकट और मोबाइल नंबर के आधार पर घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया की रामशंकर से तीन बच्चे ब्यूटी (9), राधा (7) व गोपाल (5) हैं। वह पत्नी बनिता के साथ 15 दिन पहले झारखंडी गया था। पत्नी व बच्चों को वहीं छोड़ कर घर आ रहा था। उधर, घटना की सूचना पत्नी बनिता को मिली तो वह बदहवास हो गई। पिता रामप्रसाद व तीनों बच्चों का रो - रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें