फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों भक्तों ने शीश झुकाकर मां का दर्शन-पूजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन


हजारों भक्तों ने शीश झुकाकर मां का दर्शन-पूजन किया
शहर के पूजा पंडालों में रौनक लौटने लगी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नवरात्र के छठवें दिन सोमवार को देवी मंदिरों में श्रद्धा के साथ हजारों भक्तों ने शीश झुकाकर मां का दर्शन-पूजन किया। मां के दरबार में मत्था टेकने के लिए भोर से भीड़ लग गई। मां बोकडा देवी मंदिर और मां लेहडा देवी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। भोर से मंदिर परिसर में घंटा घड़ियाल गूंजने लगे। मंदिर परिसर में बंद रहने वाली दुकानें भी गुलजार हो गई हैं। श्रद्धालु दोनों समय मां का पूजन विधिविधान से कर रहे हैं। पूजा पंडालों में आज से भीड़ उमड़ेगी। वहां दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के साथ पूजन शुरू हो जाएगा। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में स्थापित पूजा पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मां लेहड़ा देवी मंदिर और महराजगंज शहर में दुर्गा परिसर में भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन के लिए पहुंच रही है। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में दर्शन पूजन के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए महिला पुलिस कर्मी की तैनाती है। सड़क पर जाम न लगे इसे देखते हुए दर्शनार्थियों के वाहन को लेहड़ा मंदिर परिसर से दूर रोक दिया गया। यातायात को बेहतर बनाने में पुलिस लगा दी गई है। मंदिर के आसपास वाहनों को न खड़ा करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

एएसपी आशुतोष शुक्ल का कहना है कि भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। अगर किसी को कहीं गड़बड़ी की आशंका हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें