फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर स्कूलो की जांच के लिए डीआईओएस ने बनाई टीम

विज्ञापन
School
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बिना मान्यता से संचालित हो रहे विद्यालयों की जांच के लिए फिर टीम का गठन कर जांच अधिकारियों को नामित किया है। यह टीम इस बार तहसीलवार जांच कर बिना मान्यता से संचालित स्कूलों की जांच कर उसे बंद कराएगी।
उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद द्वारा जिले में बिना मान्यता (अमान्य ) विद्यालय व संस्थाओं का संचालित तत्कालिक प्रभाव से बंद कराए जाने और विद्यालय के स्थलीय निरीक्षण करने को लेकर तहसीलवार जांच अधिकारियों को नामित करने के साथ ही बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों की सूची एक सप्ताह के अंदर निदेशालय को भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर जिले में तहसीलवार पांच अधिकारियों को नामित किया गया है। इसमें मनेंद्र मिश्र सहायक अध्यापक राजकीय इंटर कालेज पनियरा और मनोज गौड़ प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज पनियरा को सदर तहसील में विद्यालयों की जांच के लिए लगाया गया है। वहीं सुरेंद्र चौधरी प्रधानाध्यापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर पकडी को नौतनवां, कृष्ण मोहन सहाय, प्रधानाध्यापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर को फरेंदा और सुरेंद्र प्रसाद प्रधानाध्यापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरवाराजा को नामित किया गया है। शिक्षक नामित तहसील क्षेत्र में विद्यालयों की जांच करेंगे। बिना मान्यता के स्कूल संचालित मिलने पर बंद कराने की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि बीते मई माह में टीम बनाकर स्कूलों की जांच कराई गई थी। इसमें 60 विद्यालय को बंद कराने की नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें