फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहगीबरवां को मिले 15 घड़ियाल, गंडक नदी में छोड़े जाएंगे

विज्ञापन
d - फोटो : bbc
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। सोहगीबरवां वन्य प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह एवं मुख्य वन संरक्षक के. थामस के प्रयासों से सोहगीबरवां को 15 घड़ियाल मिले है। यह सभी घड़ियाल गंडक नदी में छोड़े जाएंगे।
सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग का कार्यभार संभालने के बाद से ही डीएफओ पर्यटकों को लुभाने के लिए तरह तरह की योजना बना रहे हैं। इन्ही योजनाओं में दर्जीनिया व सिगरहना ताल विकसित करने की भी योजना है। दर्जीनियां ताल में करीब डेढ़ सौ मगरमच्छ अठखेलिया करते देखे जाते हैं, मगरमच्छों के संरक्षण संवर्धन के लिए विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में मगरमच्छों के बीच घड़ियाल भी छोड़ने का प्रस्ताव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग ने शासन स्तर पर बैठे वन विभाग के उच्चाधिकारियों से 25 घड़ियाल की मांग की थी, जिसमें 15 घड़ियाल गंडक नदी तो 10 घड़ियाल दर्जीनिया ताल में छोड़ा जाना था। इस बीच उच्चाधिकारियों द्वारा 15 घड़ियाल मिलने की सूचना दी गई। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर उचित साधन से सभी 15 घड़ियाल मंगाए जाएंगे। सभी 15 घड़ियाल गंडक नदी में ही छोड़े जाएंगे। इसके लिए अभी से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें