फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज के तेवर तल्ख, पारा 36 के पार

विज्ञापन
garmi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। अप्रैल का महीना शुरू होते ही सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। दोपहर के समय पारा 36 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है। ऐसे में लोगों को अभी से घरों में कैद होने को मजबूर होना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। वैसे मौसम विशेषज्ञ मौसम के मिजाज को सामान्य मान रहे हैं। उनका कहना है कि गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और हर दिन पारा चढ़ रहा है।
मौसम विभाग से मिले आंकड़े के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस था, जो गुरुवार को अधिकतम 36.2 और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आने वाले दिनों में तापमान के लगातार बढ़ने की संभावना है। वैसे अभी सुबह-शाम परेशान करने वाली गर्मी नहीं है, लेकिन दोपहर में चिलचिलाती धूप लोगों को याद दिला रही है कि अब गर्मी आ चुकी है। इस समय घर से बाहर निकलने वालों को चेहरा ढंककर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ती देख बाजार में भी शीतल पेय पदार्थों की दुकानें सज गई हैं। इन पर गला तर करने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ने लगी है, लेकिन सड़क किनारे बिकने वाले खाद्य व पेय पदार्थों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। खुले में रखे इन पदार्थों पर धूल-मिट्टी पड़ती रहती है। साथ ही मक्खियों के बैठने की वजह से यह आपकी सेहत खराब कर सकते हैं।

गर्मी में बरतें खास एहतियात
- जिले के वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर एमएम भाष्कर ने कहा कि गर्मी के मौसम में खाने-पीने को लेकर खास एहतियात बरतना चाहिए। सुबह के समय मौसम अच्छा रह रहा है, लेकिन दोपहर में धूप तेज हो जाती है। ऐसे में एकदम से एसी से निकलकर धूप में जाने से बचना चाहिए। सूती कपड़े पहनें चाहिए। घर से निकलते समय पानी पीकर निकलना चाहिए, जिससे कि डिहाइड्रेशन का खतरा न हो।
विज्ञापन



पेय पदार्थ का सेवन अधिक करें
- जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर आरबी राम और डॉक्टर एके राय ने बताया कि इस मौसम में पेय पदार्थ का सेवन अधिक करना चाहिए। नियमित नींबू पानी और जूस लेना चाहिए। डिहाइड्रेशन की स्थिति में ओआरएस या ग्लूकोज थोडे़-थोडे़ समय पर पीते रहना चाहिए। ये घोल शरीर में पानी और नमक की कमी को पूरा करता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें