फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनव विद्या मंदिर और हिन्दुस्तान इण्टर कालेज की टीम फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को जिला फुटबाल संघ के तत्वाधान में स्टेयर्स यू 17 फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले जीत कर अभिनव विद्या मंदिर व हिंदुस्तान इंटर कालेज फाइनल में पहुंच गए। पहले मैच के मुख्य अतिथि सीजे थामस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। लिटिल फ्लावर और अभिनव इण्टर कालेज के खिलाड़ियों ने मैच शुरू किया। लिटिल फ्लावर के विजय चौधरी को 15 मिनट में फाउल खेलने के लिए मुख्य निर्णायक प्रेम नारायण ने पीला कार्ड दिखा कर चेतावनी दी। द्वितीय हाफ में अभिनव इंटर कालेज के खिलाड़ी 58वें मिनट में सुमित गुरुंग ने पहला गोल दागा। अभिनव स्कूल के ही विक्की ने 70 वें मिनट में अमन थापा ने गोल दागा जिसे 74 मिनट में अमन थापा ने विक्की से मिले पास गोल में तब्दील कर दिया और अभिनव विद्या मंदिर ने 3-0 से आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाईनल मैच में पंचायत इण्टर कालेज और हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल की ओर से पांचवें मिनट में ही मुकेश ने शानदार गोल किया। मुकेश ने 12 मिनट में दूसरा गोल दागा और 18 वें मिनट में लगातार तीसरा और हैट्रिक गोल दाग कर मैच में बढ़त बनाई। हिन्दुस्तान पब्लिक स्कूल ने 4-0 से बड़ी जीत दर्ज की।
मैच के मुख्य निर्णायक प्रेम नायक, सहायक निर्णायक रमेश जायसवाल, विनायक मणि गुरुंग, द्वारिका और टेबल अंपायर संजय गुप्ता रहे। इस दौरान जिला फुटबाल संघ के सचिव राम नक्षत्र गुप्ता, तबरेज खान, अजय पाण्डेय, शैलेन्द्र, श्रवण पटेल, राजीव द्विवेदी, तबरेज खान, अजय पांडेय, शैलेन्द्र तिवारी, अशोक गुप्ता, अजय सैनी, अवनीश त्रिपाठी, भानु तिवारी, अरुण गुप्ता, गोपाल राय, लाल जी श्रीवास्तव, बबलू जायसवाल, विनय तिवारी, अली रजा, विंध्यवासिनी सिंह, प्रांजल सिंह, श्याम सुंदर समेत तमाम दर्शक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें