फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 किलो भार कुश्ती में पटना के सोहनलाल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां (महराजगंज)। एसएसबी की पहली बटालियन की तीन दिवसीय अंतर सीमांत कुश्ती प्रतियोगिता मंगलवार को दुमहानघाट बटालियन हेडक्वार्टर परिसर में शुरू हुई। इस दौरान मुक्केबाजी, जूडो, जिम्नास्टिक, कुश्ती, भारोत्तोलन एवं वुशू प्रतियोगिताएं होंगी। पहले दिन कुश्ती के 61 किलोभार के मुकाबले में पटना सीमांत के सोहनलाल ने पटना सीमांत के ही अविनाश को हराया।
विज्ञापन

65 किलो भार में रानीखेत सीमांत के संतोष कुमार ने वहीं के राज सिंह पर विजय प्राप्त किया। 70 किलोभार में सिलीगुड़ी सीमांत के त्रिभुवन पाल ने लखनऊ सीमांत के संजय को पटखनी दी। 70 किलोभार में रानीखेत सीमांत के नरेश ने गुवाहाटी सीमांत के भाग सिंह को हराया। जूडो प्रतियोगिता में 66 किलोभार में पटना सीमांत के विवेक सोनी ने सिलीगुड़ी सीमांत के भाग सिंह को हराया।
इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएसबी डीआईजी रंजीत सिंह ने दीप जलाकर किया। एसएसबी के छह सीमांत लखनऊ, पटना, सिलीगुड़ी, रानीखेत, गुवाहाटी और तेजपुर से आए 62 खिलाड़ियों को डिप्टी कमांडेंट राजेश पाल ने खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शपथ दिलाई। डीआईजी रंजीत सिंह ने कहा कि सभी के जीवन में खेल का महत्व होता है। खेल हर क्षेत्र में मददगार होता है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एसएसबी जवानों ने मेडल जीतकर देश, बल और अपना नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में सभी को खेल भावना से खेलना चाहिये। कमांडेंट शिवदयाल ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ मस्तिष्क का भी विकास होता है। जो जीवन के सभी क्षेत्र में सहायक होता है। रेफरी की भूमिका में गिरिजेश यादव, नीरज कुमार, हरबंस, एन नायक मैतेई, आरके कैनेडी, सुरजीत दास रहे। इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट सौरभ मालवीय, असिस्टेंट कमांडेंट अतुल, असिस्टेंट कमांडेंट पृथ्वी सिंह पवार, असिस्टेंट कमांडेंट संजीव कुमार, जगदीश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें