फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल का प्रेमी, 40 की प्रेमिका: साथ रहने की जिद में थाने पहुंची चार बच्चों की मां, ऐसे पनपा मोहब्बत का पौधा

Mon, 25 May 2026 04:40 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नौतनवा (महराजगंज)

सार

14 वर्षीय किशोर अपने पिता के साथ चेन्नई में रहता था। इंस्टाग्राम के जरिए करीब चार माह पहले वह गोरखपुर जिले की एक महिला के संपर्क में आया। 40 साल की महिला के चार बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़े बेटे की उम्र करीब 19 वर्ष है। महिला की रील लाइक करने से शुरू हुई दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दो माह पहले किशोर चेन्नई से गोरखपुर आ गया।
विज्ञापन
14 साल का प्रेमी, 40 साल की प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के महराजगंज थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। रविवार को नौतनवा थाने में एक महिला ने 14 वर्षीय किशोर पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। महिला ने दावा किया कि उसने किशोर से शादी कर ली है और वह अब उसके साथ ही रहना चाहती है। महिला के दावे को सुनकर पुलिसकर्मी और फरियादी दंग रह गए। महिला की उम्र 40 और उसके सबसे बड़े बेटे की उम्र 19 वर्ष है। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन


किशोर पिता के साथ रहता था चेन्नई
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 14 वर्षीय किशोर अपने पिता के साथ चेन्नई में रहता था। इंस्टाग्राम के जरिए करीब चार माह पहले वह गोरखपुर जिले की एक महिला के संपर्क में आया। 40 साल की महिला के चार बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़े बेटे की उम्र करीब 19 वर्ष है। महिला की रील लाइक करने से शुरू हुई दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दो माह पहले किशोर चेन्नई से गोरखपुर आ गया।

15 फरवरी को कमरे में कर चुके शादी
महिला ने बताया कि दोनों ने सहमति से 15 फरवरी को कमरे में शादी भी कर ली। इधर, काफी तलाश के बाद जब किशोर की मां को उसका पता चला और पूरे मामले की जानकारी हुई तो उसने बेटे को किसी तरह वहां से फरेंदा में अपने रिश्तेदार के यहां बुलवाया। किशोर का पता चलते ही महिला फरेंदा थाने में पहुंच गई। वहां किसी तरह मामले का समझौता हुआ। इसके बाद किशोर नौतनवा अपने घर आ गया।

थाने पहुंच महिला ने की शादी की जिद
दो माह बाद रविवार को महिला फिर नौतनवा थाने पर पहुंची और शिकायती पत्र देकर किशोर के साथ रहने की जिद करने लगी। पुलिस ने किशोर और उसकी मां को थाने पर बुलाया। यहां हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच दोनों ने आज से एक-दूसरे के संपर्क में न रहने की बात पर सुलह-समझौता कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
महिला ने किशोर पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था। वार्ता के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर वापस चले गए। - अभिषेक सिंह, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें