फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई-एईएस के प्रति जागरूकता को घर-घर सर्वे करेंगी आशा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेई-एईएस के प्रति जागरूकता को घर-घर सर्वे करेंगी आशा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सदर सीएचसी सभागार में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर भ्रमण कर जेई-एईएस के प्रति जागरूक कर सर्वे करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि सर्वे के दौरान प्रत्येक घर से एक पुरुष व महिला का मोबाइल नंबर एकत्र करें। इस मोबाइल नंबर के माध्यम से लोगों को जेई-एईएस से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं से टीकाकरण के कार्य में हुई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने किस उम्र में बच्चों को कौन सा टीका लगना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। ब्लॉक कम्युुनिटी प्रोसेस मैनेजर लवली वर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं को नवजात शिशु देख भाल कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कहा कि सभी आशा कार्यकर्ता गृह भ्रमण के समय नवजात शिशु को छूने से पहले हैंडवास के लिए परिजनों को प्रेरित करें। गृह भ्रमण के समय शिशु का वजन, तापमान के अलावा गंभीर बीमारी के लक्षण की निगरानी करें। उन्होंने बताया कि 20 मई से सघन दस्त, डायरिया पखवाड़ा शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता प्रत्येक घर में एक-एक पैकेट ओआरएस का वितरित करें। यदि कोई बुखार, डायरिया, पेट दर्द आदि से पीड़ित मिले तो उसे सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजें। इस मौके पर रूपा, सरोज, कालिंदी, किरन, उर्मिला, प्रेमशीला, शीला, कौशल्या, शांति, मीरा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें