फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंकबाद के खिलाफ लोगों में गुस्सा, फूंका पुतला

Tue, 19 Feb 2019 11:19 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़कों पर उतरे लाोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। आतंकी हमले में शहीद जवानों को जिले में जगह-जगह श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए पुतला फूंका गया। शहीद पंकज त्रिपाठी अमर रहे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की गई।
विज्ञापन


नगर के सक्सेना चौक पर सोनरा गांव के युवाओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान अभयनंदन पटेल, शिवानंद शर्मा, शिवम भट्ट, शरद त्रिपाठी, विशाल, दीपक, आयुष, सूरज, अमन आदि मौजूद रहे। लोक जनशक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने हरपुर तिवारी में शोक सभा का शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौनरिया के शिक्षक प्रमोद कुमार पटेल ने बताया कि शहीद पंकज त्रिपाठी के परिजनों को एक हजार रुपये दिए गए। पिपरानरायण में आतंकवाद का पुतला फूंका गया।

शिकारपुर प्रतिनिधि के अनुसार, चौराहे पर क्षेत्र के युवाओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान दीपक शर्मा, श्याम सुंदर, संतोष, शेषनाथ आदि मौजूद रहे। हियुवा भारत ब्लॉक कमेटी सिसवा के उपाध्यक्ष सुनील गौड़ के नेतृत्व में परसा गिदही गांव में आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस दौरान गृजेश कुमार, लक्ष्मण, भोला, अजय कुमार, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अड्डा बाजार गजरही रेलवे क्रॉसिंग के निकट पाकिस्तान के प्रधानमंत्री एवं आतंकवादी मसूद अजहर का पुतला फूंका गया। कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर चंदन सिंह, उल्लास सिंह, धर्मेंद्र गोड, दुर्गेश विश्वकर्मा, रामू, विनोद, विजय, जयकुमार, चिन्नी आदि मौजूद रहे।

मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा नरायन के ग्रामीणों ने रवि कुमार के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ बाइक जुलूस निकाला। सिंदुरिया चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। इस अवसर पर पर शिव मंगल पटेल, सुनील कन्नौजिया, रिंकू पटेल, डिंपल पटेल, राजन आदि मौजूद रहे। ग्राम सभा जगदौर के क्षेत्र पंचायत सदस्य करुणेश वर्मा के नेतृत्व में गांव वालों ने गांव का भ्रमण कर कैंडल मार्च निकाला। सेमरा चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर अजय, रंजीत पटेल, कमलेश पटेल मौजूद रहे।

लेहड़ा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा नेतृत्व में पद यात्रा फुलमनहा खास से लेहड़ा बाजार, दरबारी चक, मामी चौराहे पर पहुंची। जहां पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई। कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
लेहड़ा बाजार। शहीद जवानों की याद में क्षेत्र के कृष्णा पब्लिक स्कूल फुलमनहां के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगा यात्रा विद्यालय कैंपस से निकल कर लेहड़ा बाजार, इशरीबर, भगतपुर, हरनामपुर, जहलीपुर होते हुए बृजमनगंज कस्बे में पहुंचा। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक रविन्द्र कुमार चौरासिया, प्रधानाचार्य विनय यादव,ओंकार यादव, रविन्द्र चौधरी, अनिल यादव, अमित यादव आदि मौजूद रहे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के जिला इकाई पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की। कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि आतंकी घटना से देश में शोक है। आतंकवादियों को माकूल जवाब देने मांग की जा रही है।

जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि देश को अब संगठित होकर पाकिस्तान का मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का जवाब देने के लिए सैनिकों को पूरी छूट दी जाए। बैठक में संगीता पासवान, मीरा देवी, भागवत गोड, दिलीप सिंह, उमेश वर्मा, ज्ञानमती, शोभा यादव, राजमती, राधिका, प्रेमलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें