फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद की तैयारी में जुटा प्रशासन .

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद की तैयारी में जुटा प्रशासन .
विज्ञापन

एक अप्रैल में शुरू होगी खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं की खरीद के लिए शासन की ओर से दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले में गेहूं खरीद के लिए एडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कृषि विभाग को गेहूं उत्पादन का सर्वेक्षण और आंकलन करना है खरीद एजेंसियों व केंद्रों के निर्धारण का प्रस्ताव 15 फरवरी तक भेजा जाएगा। एक मार्च से किसानों का पंजीकरण शुरू किया जाएगा।। किसानों के बैंक खाता नंबर, खतौनी, पहचान प्रमाण पत्र आधार कार्ड व खसरा के आधार पर पंजीकरण होगा। किसान अपना पंजीकरण किसी भी जनसेवा केंद्र से करा सकेंगे।
विज्ञापन

गेहूं खरीद शुरू होने से पहले केंद्र प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इलेक्ट्रानिक कांटा, छनना, नमी मापन यंत्र आदि की व्यवस्था आदि वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन

इस बार किसानों को 1840 रुपये प्रति क्विंटलके हिसाब से गेहूं का मूल्य मिलेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 में कुल 27231 किसानों से 119760 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी। इस बार अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है। विभाग की ओर से गेहूं खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें