फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव से नाराज ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव से नाराज ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन

पिछली बार गेहूं व धान खरीद में अनियमितता का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पिछली बार गेहूं व धान खरीद में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए दुबौली गांव के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। तीन सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपकर सचिव को साधन सहकारी समिति दुबौली से हटाकर दूसरे की तैनाती की मांग की।
ग्रामीण विनय कुमार चौरसिया ने कहा कि साधन सहकारी समिति सोनरा के सचिव के पास साधन सहकारी समिति दुबौली का अतिरिक्त प्रभार है। उन्होंने आरोप लगाया पिछली बार धान एवं गेहूं खरीद में अनियमितता हुई थी। इसकी शिकायत जिला स्तर से लेकर मुख्यमंत्री तक हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत की जांच अधिकारियों ने ठीक ढंग से नहीं की और रिपोर्ट आरोपी सचिव के पक्ष में लगा दी गई। उन्होंने आरोपी सचिव को दुबौली समिति से हटाकर किसी अन्य की तैनाती की जाए। उन्होंने पिछली बार इस केंद्र पर हुई धान व गेहूं खरीद की जांच कराने की मांग भी की। जांच में शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई की मांग भी की। इस मौके पर गांव के मनोज यादव, भीम यादव, ओमप्रकाश पांडेय, श्रीकांत चौरसिया, मनीष वर्मा, जियाउद्दीन, पारसनाथ, अर्जुन यादव, रामसनेही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में मिठौरा विकास खंड के ग्राम सभा पिपरा सोनाड़ी के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारी कल्याण निगम के क्रय केंद्र पर गड़बड़ी की शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप था कि केंद्र पर ठेकेदारों के माध्यम से धान खरीद कर लक्ष्य पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर प्रद्युम्न पांडेय, जनार्दन पटेल, विद्यासागर, अनवर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें