फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अधिकारी व उर्दू अनुवादक का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अफसरों व उर्दू अनुवादक का रोका वेतन
विज्ञापन

सीडीओ ने विकास भवन का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने शुक्रवार को विकास भवन के मत्स्य, समाज कल्याण व जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका की जांच के दौरान अनुपस्थित मिले तीन अधिकारियों व उर्दू अनुवादक का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने सुबह 10:10 बजे जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति पंजिका की जांच की तो अपर सांख्यिकी अधिकारी उमा पांडेय, जैनेंद्र कुमार, आशुतोष कुमार और कनिष्ठ सहायक यशवंत राम अनुपस्थित मिले। संबंधित लोगों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में उर्दू अनुवादक अहमद रूमी अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य विभाग कार्यालय में उपस्थिति व आकस्मिक अवकाश पंजिका की जांच की तो इसमें मत्स्य निरीक्षक द्वारा अधिकारी से सही तथ्य छिपाकर अवकाश स्वीकृत कराए जाने का मामला सामने आया। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय की उपस्थिति पंजिका जांच के लिए मांगी गई तो अपर सांख्यिकी अधिकारी ने उपस्थिति पंजिका रजिस्टर देने से मना कर दिया। जो कर्मचारी के आचरण नियमों के विपरीत है। इसके लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें