फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठन-ठन गोपाल रहे एटीएम

Sun, 26 Aug 2018 11:03 PM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व पर शहर के अधिकांश एटीएम ठन-ठन गोपाल रहे। लोगबाग एक से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाते रहे, लेकिन निराशा हाथ लगी। रक्षाबंधन के दिन फरेंदा रोड स्थित अधिकांश एटीएम के शटर डाउन रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल, सिंडीकेट, केनरा, पंजाब एंड सिंध, ओरिएंटल बैंक के एटीएम में रकम नहीं थे। ऐसे में बहुत से लोग रक्षाबंधन पर बहनों को गिफ्ट नहीं दे पाए।
विज्ञापन

रविवार को शहर के फरेंदा रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा का शटर डाउन रहा। पीएनबी के एटीएम में ताला बंद रहा। एचडीएफसी बैंक के एटीएम में लोग कैश निकालने के लिए कुछ देर लाइन में लगे रहे। एसबीआई के एटीएम पर भी लोग कैश निकालने के लिए खड़े रहे। यहां भी कुछ देर बाद एटीएम ने नोट उगलना बंद कर दिया। सिंडीकेट बैंक का एटीएम बंद रहा। पंजाब एवं सिंध बैंक का एटीएम बंद रहा। ओरिएंटल बैंक का एटीएम खुला जरूर रहा, लेकिन नोट नहीं थे। सरोजनीनगर के सुरेश, लोहियानगर के राजेश कुमार, राजीव नगर के पवन कुमार वर्मा ने कहा कि कहीं कैश नहीं तो कहीं एटीएम आउट ऑफ सर्विस थे। शिकायत के बाद भी बैंक की ओर से समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। एटीएम में रकम न होने से परेशानी हुई। एसबीआई लीड बैंक मैनेजर एसके श्रीवास्तव का कहना है कि एटीएम में पर्याप्त कैश का इंतजाम किए गए थे। निर्देश दिया गया है कि एटीएम में रकम को रखें जिससे की लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें