शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर किया प्रदर्शन
फोटो
बीएसए पर दलित शिक्षकों का उत्पीडन करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। दलित शिक्षकों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राम दुलारे ने आरोप लगाया कि बेसिक शिक्षाधिकारी दलित शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूल के 34 प्रधानाध्यापकों के पदोन्नति को निरस्त कर दिया गया। जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के शिक्षकों को शोषण करने की नियत से निलंबित किया जा रहा है। बहाली के नाम पर धनादोहन किया जाता है।
शिक्षक नेता नर्वदा चंद ने कहा कि उत्पीड़न की कार्रवाई पर रोक नहीं लगी तो संगठन आरपार की लड़ाई लडे़गा।। आवश्कता पडेगी तो हिंदू धर्म त्यागकर अन्य धर्म स्वीकार किया जाएगा। इस मौके पर कृष्णदेव, विनोद, गणेश प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, जैनेंद्र कुमार, अनिरूद्घ, शैलेंद्र कुमार, शैलेष कुमार, मुन्ना लाल, देश बंधू, राजेश गौतम, संजीव कुमार, शिवेंद्र, रविचंद्र, सतीश कुमार, दिनेश कुमार, सविता, सिंह, शशिकांत, बलराम, अनिरूद्घ, यशोनंद भारती, किशोर प्रसाद, अमित यादव, अखिलेश, अवधेश, वेदकर, ओमप्रकाश, ऋषि गौतम, रामनरेश पासवान, उमेश गौतम, कोइई प्रसाद आदि मौजूद रहे।