फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून पेट्रोलिंग के लिए मुख्य वन जीव प्रतिपालक से मांगी हाथी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलिंग के लिए मुख्य वन जीव प्रतिपालक से मांगी हाथी
विज्ञापन

उत्तरी चौक रेंज और मधवलिया रेंज में होता है जलभरवा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जंलग में बरसात के समय में पेट्रोलिंग करने में परेशानी को लेकर डीएफओ मनीष सिंह ने शनिवार को मुख्य वन जीव प्रतिपालन कां पत्र भेजकर सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के लिए एक हाथी की मांग की है।
डीएफओ ने बताया कि बरसात के समय में वन क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए बने रास्ते खराब हो जाते हैं। ऐसे में वाहन से वन क्षेत्र में पेट्रोलिंग नहीं की जा सकती। वन अपराध, शिकार आदि की घटनाएं बढ़ जाती हैं। वन क्षेत्र में मानसून के समय में पेट्रोलिंग के लिए सभी रेंजर को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तरी चौक व मधवलिया रेंज में बरसात के समय जलभराव हो जाता है। इससे वन क्षेत्र में भ्रमण में दिक्कत होती है। वन संपदा की सुरक्षा व वन्य जीवों की रक्षा के लिए मुख्य वन जीव प्रतिपालक से हाथी की मांग की गई है। अगर वन्य जीव प्रतिपालक की ओर से हाथी मिल जाएगी तो सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाव के उत्तरी चौक व मधवलिया रेंज में पेट्रोलिंग करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जुर्माना जमा करने पर छोड़ा
महराजगंज। शुक्रवार की रात डीएफओ मनीष सिंह टीम के साथ पकड़ी रेंज के महलगंज बीट में भ्रमण कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से जंगल में घुसे दो बाइक पर तीन युवकों को पकड़ा गया। उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत जुर्माना जमा करने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें